..................... Shahid Kapoor's Jersey postponed again by a week, will not clash with KGF 2, here know the release date | शाहिद कपूर की 'जर्सी' एक हफ्ते के लिए टली, KGF 2 से नहीं होगी क्लैश, यहां जानिए रिलीज डेट - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर की 'जर्सी' एक हफ्ते के लिए टली, KGF 2 से नहीं होगी क्लैश, यहां जानिए नई रिलीज डेट

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'जर्सी' की रिलीज को फिर से एक हफ्ते पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, जिस दिन पैन- इंडिया फिल्म केजीएफ 2 भी दस्तक दे रही है। अब जर्सी की रिलीज को आगे बढ़ाकर 22 अप्रैल कर दिया गया है। गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदारों में हैं। अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म के निर्माता हैं दिल राजू, एस नागा वामसी और अमन गिल।

फिल्म निर्माता की मानें तो वो अपनी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करना चाहते हैं, जो कि केजीएफ 2 के क्लैश करके कभी संभव नहीं हो सकता था।

shahid-kapoor-jersey-postponed-again-by-a-week

फिल्म निर्माता अमन गिल ने बयान जारी करते हुए कहा, "एक टीम के रूप में, हमने 'जर्सी' में अपना खून-पसीना और आंसू दिये हैं और हम चाहेंगे कि हमारी प्यारी फिल्म बड़े से बड़े रिलीज के साथ आप सभी तक पहुंचे। जर्सी अब 22 अप्रैल को रिलीज होगी। आप सभी को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार रहेगा।"

नहीं मिली ज्यादा स्क्रीन

नहीं मिली ज्यादा स्क्रीन

बता दें, 13 अप्रैल को सुपरस्टार विजय की बीस्ट रिलीज हो रही है.. वहीं 14 अप्रैल को केजीएफ 2.. इन दो फिल्मों के बीच शाहिद कपूर की जर्सी को मनचाही स्क्रीन काउंट नहीं मिल पा रही थी, जिस वजह से निर्माताओं ने इसे आगे घिसकाना सही समझा।

सभी फिल्में होती प्रभावित

सभी फिल्में होती प्रभावित

केजीएफ चैप्टर 2 मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म है, वहीं बीस्ट तमिल में बनी फिल्म है, जबकि जर्सी एक बॉलीवुड फिल्म है। लेकिन साउथ की दोनों फिल्में पैन इंडिया फिल्म है और कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। जाहिर है इस क्लैश से सभी फिल्में प्रभावित होती।

केजीएफ- चैप्टर 2 को होगा फायदा

केजीएफ- चैप्टर 2 को होगा फायदा

अब जबकि जर्सी की रिलीज आगे बढ़ गई है, केजीएफ चैप्टर हिंदी में भी बड़ी ओपनिंग देने वाली है। फिल्म के लिए अब स्क्रीन काउंट को मुद्दा नहीं रह गया। बता दें, ट्रेड पंडितों की मानें तो सभी भाषाओं को मिलाकर केजीएफ 2 ओपनिंग डे पर 100 करोड़ तक का बिजनेस करने वाली है।

जर्सी बजट और कमाई

जर्सी बजट और कमाई

शाहिद कपूर की जर्सी इसी नाम की तेलुगु हिट की आधिकारिक रीमेक है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे 70 करोड़ की लागत से बनाया गया है।जर्सी को हिट होने के लिए कम से कम 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। जबकि सुपरहिट की श्रेणी में आने के लिए 140 करोड़ की कमाई करनी होगी।

सोलो रिलीज

सोलो रिलीज

बहरहाल, अब जहां 14 अप्रैल को केजीएफ 2 के लिए रास्ता खाली हो चुका है। वहीं जर्सी भी 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में सोलो रिलीज हो रही है। जाहिर है इससे फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।

हमें फिल्म पर भरोसा है

हमें फिल्म पर भरोसा है

पिछले दिनों जब शाहिद कपूर ने इस क्लैश पर सवाल किया गया था, तो एक्टर ने कहा था-"हम फिल्म रिलीज कर रहे हैं क्योंकि हमें लगता है कि यह रिलीज करने का एक अच्छा समय है। हमें अपनी फिल्म पर भरोसा है, अन्यथा हम फिल्म नहीं लाते। मुझे लगता है हमारे यहां अलग-अलग फिल्मों के लिए पर्याप्त जगह है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X