डिप्रेशन से जूझ रही थीं मृणाल ठाकुर बोलीं- ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर कूदने का ख्याल आता

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड में तूफान, धमाका और सुपर 30 के बाद शाहिद कपूर की जर्सी में नजर आयेंगी मृणाल ठाकुर। हाल ही में एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें सुसाइड करने का ख्याल आता था। हालांकि यह उनके वर्तमान नहीं बल्कि बीते हुए कल से जुड़ी घटना है।

एक सवाल के जवाब में मृणाल ठाकुर ने अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बात की। कॉलेज के दिनों में मृणाल ठाकुर काफी डिप्रेशन में आ गई थीं। मृणाल ठाकुर ने बताया कि यंग उम्र में इस तरह के ख्याल आते हैं। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता को मॅास मीडिया का कोर्स करने के लिए काफी कठिनाई से राजी किया था।

Mrunal thakur

मृणाल ने इस मामले पर रोशनी डालते हुए आगे कहा कि उनका परिवार चाहता था कि वह डेंटिस्ट बने। उन्हें क्राइम पत्रकार बनना था। मृणाल चाहती थी कि वह टीवी पर आ सकें। मीडिया के कोर्स के लिए माता-पिता को राजी करने के लिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

मृणाल ठाकुर- मेरी उम्र 15 से 20 साल

मृणाल ठाकुर- मेरी उम्र 15 से 20 साल

मृणाल ने कहा कि उनकी उम्र तब केवल 15 से 20 साल के बीच में की थी। कई बार ऐसा होता है कि लोग यह तय नहीं कर पाते हैं कि उन्हें क्या करना है, फिर वह लोमहसूस करने लगते हैं। ऐसे में सुसाइड करने का ख्याल उनके मन में आने लगता है। मृणाल ने कहा कि मैं उस वक्त लोकल ट्रेन से ट्रेवल करती थी।

Recommended Video

Airport पर Mrunal Thakur के साथ हुआ OOPS Moment? Video हुई Viral | FilmiBeat
मेरी 23 साल की उम्र में शादी हो जाएगी

मेरी 23 साल की उम्र में शादी हो जाएगी

मैं ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी रहती थीं। मुझे तब एहसास होता था कि मैं ट्रेन से कूद जाऊं।मृणाल ने यह भी बताया कि उन पर कई चीजों की जिम्मेदारी भी थी। मुझे लगता था कि मेरी 23 साल की उम्र में शादी हो जाएगी और फिर बच्चे। मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी। उस दौरान मैं काम के लिए ऑडिशन भी देती थी।

 18 साल की उम्र में मुंबई में अकेले रहती थी

18 साल की उम्र में मुंबई में अकेले रहती थी

मुझे तब ऐसा लगता था कि मैं कुछ भी नहीं कर सकती हूं। वह आगे बताती हैं कि मैं 18 साल की उम्र में मुंबई में अकेले रहती थी। यहां पर अपने खाने और किराए का ध्यान रखना होता था मुझे। मेरे पिता बैंकरथे, पूरे महीने का हिसाब देना होताथा मुझे। मैं अगर 500 रुपए भी अपनेअकाउंट से निकालती थी तो उन्हें इसकी जानकारी हो जाती थी।

मृणाल ठाकुर की लोकप्रियता

मृणाल ठाकुर की लोकप्रियता

आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर ने टीवी की दुनिया में खामोशियां और कुमकुम भाग्य जैसे शो में काम किया है। इसके बाद कुछ साल ब्रेक के बाद वह सीधे बड़े पर्दे पर नजर आयीं। बाटला हाउस, सुपर 30 उनकी चर्चित फिल्मों में से एक है।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X