शाहिद कपूर की हीरोइन का 21 सालों में बदला हुलिया, पहचान भी नहीं पा रहे फैन्स, बोले- ये तो बिल्कुल...

Shenaz Treasurywala Video Viral: शाहिद कपूर की फिल्म 'इश्क-विश्क' काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हुई थी। इसी फिल्म से मशहूर अभिनेत्री शहनाज ट्रेजरीवाला ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। बता दे कि शहनाज़ की मासूमियत और क्यूट स्माइल से वह अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच में छा गई थी। हर तरफ उन्हीं के चर्चे हो रहे थे।
शहनाज ट्रेजरीवाला अपनी डेब्यू फिल्म के बाद कुछ ही फिल्मों में नजर आई। उनको बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता हासिल नहीं हो पाई, जिसकी वह ख्वाहिश लेकर आई थी। हालांकि आज के वक्त में सोशल मीडिया पर उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती हुई नजर आती है।
हालांकि अब लंबे वक्त के बाद शहनाज ट्रेजरीवाला को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी प्यारी सी स्माइल से हर किसी का दिल जीत रही है। उनको इतने लंबे समय के बाद देखने के बाद फैंस भी काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं। कुछ लोगों का तो कहना है कि एक्ट्रेस का लुक बदल चुका है।
शहनाज ट्रेजरीवाला कि इस वीडियो को देख कुछ लोगों का कहना है कि उनको अब पहचाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया 'कितना बदल गई है।' एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'ये तो बहुत अलग-अलग रही है।' शहनाज को आखिरी बार 2018 में फिल्म 'कालाकंदी' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications