फटा पोस्टर को हिट कराने के लिए शाहिद को बनाया सलमान का फैन!
शाहिद कपूर के साथ राजकुमार संतोषी की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के दौरान शाहिद कपूर के साथ काफी वक्त बिताने का मौका मिला निर्देशक राजकुमार संतोषी को। राजकुमार संतोषी ने कहा कि शाहिद सिर्फ एक चॉकलेटी हीरो नहीं हैं बल्कि वो तो एक कंप्लीट एक्टर हैं। राजकुमार संतोषी ने कहा कि शाहिद कपूर के साथ काम करने के बाद उन्हें यकीन हो गया है कि शाहिद कपूर काफी अच्छे एक्टर हैं और वो रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, डांस सबकुछ कर सकते हैं वो भी परफेक्शन के साथ। फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म में शाहिद कपूर के साथ इलियाना डी क्रूज मुख्य भूमिका में हैं।
राजकुमार संतोषी ने कहा कि पिछले कुछ समय से शाहिद कपूर की किस्मत बॉलीवुड में कुछ खास नहीं चल रही है लेकिन अब राजकुमार संतोषी की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो से एक बार फिर से शाहिद कपूर की किस्मत बदलने वाली है। राजकुमार संतोषी ने कहा कि वो अपनी फिल्मों में जिस भी एक्टर को लेते हैं उसके अंदर की कई ऐसी क्वालिटी होती हैं जिन्हें वो अपनी फिल्मों के जरिये बाहर लाते हैं जिन्हें पहले किसी ने नहीं पहचाना हो। शाहिद कपूर की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में राजकुमार संतोषी ने शाहिद को एक पुलिस इंसपेक्टर का किरदार दिया है जो कि सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है।
जब हमने संतोषी जी से पूछा कि उन्होंने शाहिद को सलमान खान का फैन दिखाया है कहीं इस बात को लेकर सलमान के फैन्स कोई बवाल ना खडा़ कर दें जैसा कि बेशरम में रणबीर कपूर के सलमान और शाहरुख का मजाक उड़ाने पर किया था। इसपर संतोषी जी ने कहा कि फैन्स थोड़ा इमोशनल होते हैं इसलिए वो अपने फेवरेट स्टार की कॉपी करते देख थोड़ा इमोशनल हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications