शाहिद में मौजूद है मनोरंजन के सारे तत्व: सोनाक्षी सिन्हा
गौरतलब है कि इस फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में भी शाहिद-सोनाक्षी दोनों ने कहा था कि वह फिल्म के सेट से बहुत सारी यादगार यादें लेकर लौट रहे हैं। शाहिद ने भी सोनाक्षी के कसीदे पढ़े और कहा कि वह बहुत ही मेहनती कलाकार है।
लंबे अरसे बाद कामयाबी का स्वाद चखने वाले शाहिद मियां ने कहा है कि वह अब लाइफ में सैटल होना चाहते हैं। शाहिद ने कहा, "मैं काफी सालों से अकेला हूं और खुश हूं। यदि मुझे कोई लड़की पसंद आती है, तो शायद मैं उसके साथ घर बसा लूंगा। वरना तो सब बेकार है, पहले प्यार करो, फिर दिल टूटेगा, फिर अवसाद में जियो। तो अब जब मुझे प्यार होगा मैं घर बसा लूंगा।"
मालूम हो कि शाहिद-सोनाक्षी को लोगों ने एक बेमेल जोड़ी कहा था और कहा था कि इसे लोग पसंद नहीं करेंगे लेकिन जिस तरह से फिल्म के गानों को रिस्पांस मिला है उसे देखकर लगता नहीं कि लोगों को पर्दे पर शाहिद-सोनाक्षी अच्छे नहीं लग रहे हैं। खैर असल एग्जाम तो 6 दिसंबर को होगा जब फिल्म पर्दे पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
