एट पैक एब्स में दिखेंगे शाहिद
आमिर ने गजनी में और शाहरुख ने ओम शाँति ओम में अपने सिक्स पैक एब्स के साथ लड़कियों को लुभाया। शाहिद अपने अग्रजों से आगे निकल गये हैं। उन्होने अपनी फिल्म 'चांस पे डांस'के लिए एट पैक एब्स बनाए हैं। फिल्म कमीने से ये चॉकलेटी हीरो एक नये अवतार में लोगों के सामने आया था।
उनके कमीने लुक की काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद से शाहिद ने अपने शरीर पर ध्यान देना शुरू किया। शाहिद के ट्रेनर अब्बास का कहना है कि शाहिद के लुक के लिए सिर्फ और सिर्फ उन की कड़ी मेहनत का योगदान है। दो महीने के अंदर वह इस लुक में आगए थे। इसके लिए उन्होने हफ्ते में पांच दिन कड़ी शारीरिक मेहनत के अलावा अपने खान-पान पर भी मेहनत की है।
शाहिद कपूर की फिल्म 'चांस पे डांस' 15 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनकी सह-अभिनेत्री जेनेलिया जिसूजा हैं।
फिल्म के निर्देशक केन घोष हैं।


Click it and Unblock the Notifications