शाहिद कपूर की अगली फिल्म फाईनल, सुजॉय घोष के साथ शानदार थ्रिलर?
शाहिद कपूर ने आखिरकार अपनी फिल्मों की लिस्ट में एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म डालने का मन बना लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने सुजॉय घोष की अगली फिल्म साईन कर ली है जिसकी शूटिंग, इसी साल की जाएगी। गौरतलब है कि इस समय शाहिद कपूर के पास ऑफर्स की भरमार है लेकिन वो बहुत सोच समझकर अपनी अगली फिल्म चुन रहे हैं।
हालांकि इन खबरों की किसी ने पुष्टि नहीं की है। ना ही अभी तक ये कंफर्म है कि सुजॉय घोष के साथ शाहिद कपूर की ये फिल्म थ्रिलर ही होगी। ऐसा अनुमान केवल सुजॉय घोष के फिल्ममेकिंग स्टाईल को देखते हुए लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि जर्सी की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहिद कपूर तुरंत ही राज डीके के अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गोवा पहुंच गए थे। उन्होंने फरवरी से अप्रैल तक एक शेड्यूल पूरा भी कर लिया।
शाहिद कपूर के पास अश्विन वर्दे की एक फिल्म में छत्रपति शिवाजी का रोल करने का भी ऑफर है जिसे शाहिद ने अब तक ना रिजेक्ट किया है और ना ही इस प्रोजेक्ट के लिए हां की है।

रिजेक्ट की धर्मा फिल्म
हाल ही में शाहिद कपूर ने धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म योद्धा रिजेक्ट की है। शाहिद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे और इसे डायरेक्ट कर रहे थे शशांक घोष। लेकिन अचानक शाहिद ने फिल्म छोड़ दी।

अपकमिंग फिल्मों की लाईन
इस समय शाहिद कपूर के पास कई शानदार प्रोजेक्ट्स हैं।। इनमें राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ एक पौराणिक फिल्म शामिल है जिसमें शाहिद कपूर कर्ण की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। वहीं वो राज डीके की वेब सीरीज़ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं।

मनवा चुके हैं लोहा
बात करें उनके अभिनय की तो वो अपने करियर का लोहा पहले ही मनवा चुके हैं, हैदर जैसी फिल्म के साथ। उनके अभिनय पर कभी किसी को कोई शक नहीं रहा है। हालांकि उनके प्रोेजेक्ट्स अकसर ही गलत हो जाते रहे हैं।

खूब हुई थी तुलना
शाहिद कपूर की तुलना असली अर्जुन रेड्डी विजय देवराकोंडा से काफी ज़्यादा की गई। हालांकि शाहिद ने हमेशा ये कहकर बात संभाल ली कि अर्जुन और कबीर दोनों चचेरे भाई हैं।

खूब हुई आलोचना
शाहिद की पिछली फिल्म कबीर सिंह की आलोचना भर भर कर हुई। लोग इसे मर्दाना और औरतों को नीचा दिखाने वाली फिल्म तक कह गए। वहीं डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी को भी फिल्म के लिए काफी कुछ सुनना पड़ा है।

बढ़ा दी है फीस
खबर है कि कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर ने अपनी फीस में लगभग 40 प्रतिशत इज़ाफा किया था। जहां शाहिद ने अर्जुन रेड्डी के लिए करीब 7 - 8 करोड़ लिए थे वहीं शाहिद जर्सी के लिए करीब 12 करोड़ चार्ज कर रहे थे।

आखिरी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर राज
कबीर सिंह के साथ शाहिद कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर पहली बार राज किया है और ये उनकी पहली ब्लॉकबस्टर है। फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की दसवीं सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। साल 2019 में फिल्म ने वॉर के बाद बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई की है।

2018 में डेब्यू
शाहिद कपूर ने 2018 में पद्मावत के साथ अपना 100 करोड़ क्लब डेब्यू किया था। लेकिन 2019 साल कबीर सिंह उनकी पहली सोलो सुपरहिट फिल्म बनी।

करियर की इकलौती ब्लॉकबस्टर
कबीर सिंह शाहिद कपूर के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर है। और इकलौती ब्लॉकबस्टर। हालांकि इससे पहले उनके हिस्से में विवाह और जब वी मेट जैसी बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्में आ चुकी हैं।

तैयार हो चुकी है फिल्म
शाहिद कपूूर की अगली फिल्म जर्सी, साउथ की फिल्म जर्सी का रीमेक है। जर्सी को इस साल बेस्ट तेलुगू फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला है। फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज़ होनी थी लेकिन फिलहाल ऐसे कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं।
वहीं, कहानी डायरेक्टर सुजॉय घोष 21 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और उन्हें फैन्स और सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हमारी ओर से भी सुजॉय को जन्मदिन की ढेरों बधाई!


Click it and Unblock the Notifications











