शाहिद का रंगून' लुक..सबसे हटके !
शाहिद कपूर की अगली आने वाली फिल्म है रंगून जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और कंगना रनौत हैं। फिल्म का एक लुक शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है ।
तस्वीर में शाहिद कपूर इतने अलग लुक में नजर आ रहे हैं कि शायद पहचान भी ना पाएं कि वो शाहिद कपूर हीं हैं। उनका लुक फिल्म में काफी इंटेंस और अलग रखा गया है।
[Ooo: तो इसलिए करीना ने कर दी अजय देवगन की बादशाहो रिजेक्ट!]
हमेशा अपने चॉकलेटी, स्वीट और क्यूट लुक में नजर आने शाहिद इस बार अपने फैन्स के लिए कुछ अलग हीं सरप्राइज पैकेज लेकर आ रहे हैं। वैसे ये भी किसी सरप्राइज से कम नहीं है कि एक हीं फिल्म में सैफ अली खान और शाहिद कपूर आ रहे हैं।
हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि दोनों का साथ में एक भी सीन नहीं है। खैर जो भी हो फिल्म में शाहिद का ये लुक देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि शाहिद कर क्या रहे हैं। शाहिद कपूर वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हाल में हीं उन्होंने कई तस्वीरें मूंछ वाले लुक के साथ डाली थी।


Click it and Unblock the Notifications











