Deva ट्रेलर में शाहिद कपूर के तीखे एक्शन सीन्स ने जीता फैन्स का दिल, बोले- आपने कमाल कर दिया...

Deva Twitter Reaction: शाहिद कपूर अपनी शानदार एक्टिंग और अपने पर्सनालिटी से फैन्स का दिल जीतते आए हैं। बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म देवा इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसने आते ही धूम मचा दी है।
फैंस काफी वक्त से शाहिद को एक दमदार और एक्शन से भरपूर रोल में देखने का इंतजार कर रहे थे और इस बार वो हर उम्मीद पर खरे उतरे हैं। पोस्टर्स, टीज़र और गाने से ऑडियंस को टीज़ करने के बाद, अब मेकर्स ने जबरदस्त ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जिसमें भरपूर एक्शन और दिलचस्प सीक्वेंस हैं।
The wait is over! 🚨 The #Deva trailer is finally here, and it’s a MASSIVE adrenaline rush! 💥🔥 Witness Shahid Kapoor like never before, with Pooja Hegde bringing the magic! 🎥💣 Watch now and feel the power! 💪✨
— 𝗗𝗘𝗩𝗔 𝟯𝟭𝘀𝘁 𝗝𝗔𝗡 🇵🇰 (@shanaticH) January 17, 2025
#Deva #ShahidKapoor #PoojaHegdehttps://t.co/uDmHB0myyR
शाहिद के दमदार एक्शन सीन्स और उनकी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस ने सब पर गहरा असर छोड़ा है। फैंस उनकी इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के विजुअल्स भी उतने ही धमाकेदार हैं, जो देवा की भव्यता और एनर्जी को दिखाते हैं। उनकी परफॉर्मेंस और पावरफुल एक्शन सीक्वेंस ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- देवा के ट्रेलर ने मुझे हिला दिया है। शाहिद अपने प्रदर्शन में कमाल हैं। आप बहुत शानदार अभिनेता हैं। वहीं दूसरे यूजर ने फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा- आपने एक बार फिर साबित कर दिया। आपका ट्रेलर बहुत पसंद आया।
The wait is over! 🚨 The #Deva trailer is finally here, and it’s a MASSIVE adrenaline rush! 💥🔥 Witness Shahid Kapoor like never before, with Pooja Hegde bringing the magic! 🎥💣 Watch now and feel the power! 💪✨
— 𝗗𝗘𝗩𝗔 𝟯𝟭𝘀𝘁 𝗝𝗔𝗡 🇵🇰 (@shanaticH) January 17, 2025
#Deva #ShahidKapoor #PoojaHegdehttps://t.co/uDmHB0myyR
मशहूर मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ व रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई देवा एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर होने वाली है। ये फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











