जर्सी की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल, लगे 13 टांके
शाहिद कपूर चंडीगढ़ में जर्सी रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं और इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के लिए उन्होंने काफी रिहर्सल भी की है। शूटिंग के दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था कि एक बाउंसर आकर उनकी आंख के पास लगा और उन्हें गहरी चोट आ गई।
इसके बाद शाहिद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें 13 टांके लगाने पड़े। उनके एक्सीडेंट की खबर सुनकर उनकी पत्नी मीरा राजपूत तुरंत चंडीगढ़ पहुंची। फिलहाल शाहिद की हालत में सुधार है।

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो गेंद बाउंसर थी जो शाहिद के होंठ पर आकर लगी और उनके मुंह फट गया जिसके बाद काफी खून आने के कारण उन्हें टांके लगाने पड़े हैं। बहरहाल, फिलहाल शाहिद कपूर को ठीक होने में कम से कम 4 - 5 दिन का वक्त लगेगा।
फिलहाल शाहिद, शूटिंग से दूर हैं। हालांकि वो पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्दी से जल्दी ठीक होकर सेट पर पहुंचे। आपको मिलवाते हैं, शाहिद के अलावा उन एक्टर्स से जो शूटिंग के दौरान हो चुके हैं बुरी तरह घायल -


Click it and Unblock the Notifications












