Oooo..प्रियंका को आज भी नजरअंदाज करते हैं शाहिद

कभी साथ जीने- मरने की कसम खाने वाली ये जोड़ी अब एक- दूसरे का चेहरा भी नहीं देखना चाहती। हम यहां बात कर रहे हैं, कभी बॉलीवुड के हॉट कपल रहे शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की। दोनों कुछ समय तक रिलेशन में थे, लेकिन ब्रेक अप के बाद से दोनों एक-दूसरे के सामने तक आना पसंद नहीं करते।

ताजा उदाहरण है, जब वर्सोवा में एक ही कॉम्प्लेक्स में रह रहे शाहिद और प्रियंका एक-दूसरे को नज़रअंदाज करते दिखे। यहां दोनों एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे, जहां दोनों ने लगभग एक समय में एंट्री की। जब शाहिद वेन्यू पर पहुंचे तो वहां प्रियंका रेड कार्पेट पर फोटोग्राफरों को पोज दे रही थीं। यह देखकर शाहिद ठिठक गए।

कभी हमेशा प्रियंका के साथ रहने वाले शाहिद ने जैसे ही अपने सामने प्रियंका को देखा, वो वहीं रुक गए। इतना ही नहीं, शाहिद वापस मुड़े और निर्दशक मिलन लुथरिया से बात करने लगे। लिहाजा, कुछ देर के बाद प्रियंका के वहां से जाने पर ही शाहिद आगे बढ़े।

वैसे आपको बता दें, यह पहली बार नहीं जब शाहिद ने प्रियंका को इग्नोर किया। कई एवार्ड फंक्शन के दौरान ऐसे मोमेंट्स आते हैं, जब इन दोनों का आमना- सामना होता है, लेकिन शाहिद अब प्रियंका को देखना भी इग्नोर करते हैं। हम्ममम..समझ सकते हैं शाहिद, पुराना प्यार इतनी जल्दी भुलाया भी नहीं जा सकता। वैसे भी शाहिद अभी अपने करियर पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X