आईफा के मंच पर शाहिद के साथ शाहरूख!
लंबे अरसे से किसी सुर्खियों से दूर अभिनेता शाहिद कपूर फिर से चर्चा में आ गये हैं, कारण एक बार फिर से आइफा अवार्ड शो है। जिसमें एक बार फिर से मंच का संचालन शाहिद कपूर के हाथ में हैं। पिछले साल भी शाहिद कपूर ने आईफा अवार्ड शो को होस्ट किया था जिसे की काफी सराहना और सक्सेस मिली थी जिसके कारण इस बार भी शाहिद को यह सुनहरा मौका दिया गया है जिसके लिए शाहिद काफी उत्साहित हैं उन्होंने इस मौके के लिए शो के आयोजकों का दिल से धन्यवाद दिया है।
इस बार भी यह अवार्ड शो मकाऊ में हो रहा है जिसके लिए फिल्मी सितारे मकाऊ पहुंच रहे हैं। खबर है कि इस बार शाहिद कपूर के साथ शाहरूख खान मंच का साझा करेंगे लेकिन अभी तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि एक तरफ शाहरूख इन दिनों अपनी कंधे की सर्जरी के कारण ज्यादा उछल-कूद नहीं कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर वह इस समय अपनी आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन में भी बिजी है ऐसे में उनका मकाऊ में ज्यादा समय देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि शाहिद ने खुद इच्छा जताई है कि शाहरूख उनके साथ होस्टिंग करें। पिछली बार शाहिद के साथ मंच को साझा किया था मशहूर अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर ने। जिसे कि लोगों ने काफी पसंद किया था।
वैसे लंबे अरसे से एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म रैंबो राजकुमार की शूंटिंग में बिजी थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आईफा अवार्ड शो के लिए समय निकाला है। देखते हैं इस बार शाहिद मियां मकाऊ में क्या कमाल करते हैं? इस शो का टेलिकास्ट टीवी पर एक हफ्ते बाद होगा।
आईये एक नजर डालते हैं आईफा अवार्ड शो के लिए उत्साहित फिल्मी सितारों पर...


Click it and Unblock the Notifications