'आईफा 2012' में दिखेगा शाहिद का जलवा
खबर है कि इस साल सिंगापुर में होने वाले 13वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी 'आईफा' पुरस्कार समारोह को शाहिद कपूर होस्ट करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं बिपाशा बसु, सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर इस फंक्शन में अपना डांस परफॉम भी करने वाले हैं। जिसके लिए प्रभुदेवा उनका नृत्य निर्देशन करेंगे।

ऐसा पहला मौका है जब शाहिद इस अवार्ड शो को होस्ट करेंगे। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए होस्ट करने और परफार्म करने के लिए बड़ा मंच है। मुझे थोड़ा डर लग रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पुरस्कार समारोह को होस्ट करने के दौरान फिल्म उद्योग से जुड़े उनके दोस्तों पर किसी भी तरह का कोई कमेंट नहीं करना चाहते।
शाहिद के अलावा बिपाशा, सोनाक्षी और गायक मिका भी अगले महीने होने वाले इस पुरस्कार समारोह में परफॉर्म करेंगे। 13 वां आईफा पुरस्कार समारोह सात जून से 9 जून तक चलेगा। खबर है कि प्रभुदेवा भी इस शो में डांस परफॉम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications