..................... This Pic Of Shahid Kapoor Holding Misha In His Arms Will Make You Say 'So Cute' - Hindi Filmibeat

DADDY'S GIRL : शाहिद की गोद में मीशा की इस तस्वीर को आप देखते रह जाएंगे

By Shweta

Recommended Video

Shahid Kapoor shares Misha SLEEPING on his laps pic; SUPER CUTE | FilmiBeat

शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक है। उन्हें भी लोगों का उतना ही प्यार मिलता है जितना तैमूर या अबराम को करते हैं। शाहिद कपूर ने मीशा की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें मीशा अपने पापा शाहिद की गोद में सो रही हैं।

यह तस्वीर वाकई बेहद क्यूट है जिसे देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे। शाहिद कपूर ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसका कैप्शन उन्होंने Best feeling ever लिखा है। दोनों की इस क्यूट तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। शाहिद कपूर अक्सर अपनी और मीशा की तस्वीर शेयर करते रहते हैं।

shahid-kapoor-holding-misha-in-his-arms-is-super-cute

इसमें कोई शक नहीं है कि शाहिद कपूर फादरहु़ड को पूरी तरह से इंज्वॉय कर रहे हैं। वो मीशा के साथ हमेशा क्वालिटी समय बिताते नजर आते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में उनकी अगली फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में वो राजा रावल रतन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

उनके लुक को फिल्म में काफी तारीफ भी मिली है। फिलहाल दर्शकों को पद्मावती का बेसब्री से इंतजार है।इसके अलावा शाहिद कपूर रोशनी फिल्म साइन कर चुके हैं जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X