शाहिद कपूर भी लेने लगे सुपरस्टार्स की तरह फीस? 'ब्लडी डैडी' को लेकर उठे सवाल तो अभिनेता ने बताया सच

Shahid Kapoor in'Bloody Daddy': बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अक्सर ही खुद पर उठाए जाने वाले हर सवाल का बहुत ही शानदार तरीके से सामना करते हैं और कभी कभी खुद जवाब भी देते हैं। ऐसा ही इस बार हुआ है जब शाहिद कपूर को लेकर लोगों ने कह दिया एक्टर ने अपने नई फिल्म ब्लडी डैडी की लिए सुपरस्टार्स की करहकरोड़ो में फीस ली है, तो अभिनेता से सभी को सच बता दिया।
शाहिद कपूर की की फिल्म ब्लडी डैडी-
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बुधवार 24 मई को फिल्म का दमदार ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान निर्माता अली अब्बास जफर और शाहिद ने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया।
फिल्म में शाहिद के साथ रोनित रॉय, संजय कपूर, राजीव खंडेलवाल, डायना पैंटी भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म ड्रग्स पर आधारित है, यह खुनी फिल्म है। 'ब्लडी डैडी' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर नौ जून को रिलीज होने वाली है।
शाहिद कपूर की फीस पर बवाल-
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि शाहिद कपूर ने अपनी पहली वेब सीरीज 'फर्जी' की दमदार सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है और वह 'ब्लडी डैडी' के लिए 40 करोड़ो रुपये फीस ले रहे हैं। जैसे ही इस मुद्दे पर ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेता ने सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने हंसते हुए मजेदार जवाब दिया।
फीस पर पूछे गए सवाल को सुनकर पहले तो शाहिद चौंक गए। फिर, मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि अरे यार मुझे इतनी फीस दे दो। उन्होंने कहा कि अगर आप भी मुझे इतनी फीस देंगे तो मैं आपकी भी फिल्में करूंगा। इसी पर निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी मजाक में कहा कि आपने कम बोला।
इसके अलावा जब शाहिद से फिल्म के बजट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने फिर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। दरअसल, शाहिद से पूछा गया कि क्या ओटीटी डील के लिए मेकर्स ने बजट बढ़ाया? इस पर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, 'नहीं सर, हमने सबको भाड़े में लेकर जियो को फ्री में दे दिया पिक्चर।'
तो इस तरह से बहुत ही शानदार अंदाज में शाहिद ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं जैसा सामने रखा है और रही फीस की बात तो शाहिद अभी भी अपनी फिल्मों और सीरीज के लिए साधारण फीस ही लेते हैं जो कि उनके हिसाब से सही है क्योंकि शाहिद ज्यादा फिल्में नहीं करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












