'कमीने' ने बढाई शाहिद की कीमत
शाहिद कपूर की फिल्म कमीने क्या हिट हो गई उन्होने अपने भाव बढा लिए है। शाहिद ने शोमैन सुभाष घई की आगामी फिल्म के लिए 15 करोड़ रूपए मांगे।
उनकी ऊंची कीमत सुनकर सुभाष घई ने अपने हाथ पीछे खींच लिए और किसी दुसरे नए चेहरे की तलाश करने लगे। शाहिद ने फिल्म जब वी मेट की सफलता के बाद अपनी कीमत पांच करोड़ रूपए बढा दी थी। दो साल में शाहिद ने अपनी कीमत तीन गुना बढा दी है।
फिलहाल रितिक रोशन की कीमत भी 15 करोड़ रूपए ही है। लगता है कि शाहिद खुद बड़े सितारों में गिनने लगे है। एक फिल्म की सफलता ने शाहिद की कीमत इतनी बढा दी है अगर हर हिट फिल्म के साथ शाहिद कीमत बढाते रहे तो बेचारे निर्माताओं का क्या होगा।
कमीने जब वी मेट बॉलीवुड रितिक रोशन शाहिद कपूर सुभाष घई bollywood hrithik roshan jab we met kaminey shahid kapoor subhash ghai


Click it and Unblock the Notifications