..................... Shahid Kapoor hikes his fee post Kabir Singh | Highest paid bollywood actors - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर ने उठाया कबीर सिंह का ब्लॉकबस्टर फायदा, सीधा दोगुनी फीस, सुनकर होश उड़ जाएंगे

By Staff

कबीर सिंह की सफलता शाहिद कपूर के सिर चढ़कर बोल रही है। जहां ये फिल्म इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म जल्दी ही बन जाएगी वहीं ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अब शाहिद कपूर ने अगला वाजिब कदम उठा लिया है। खबर है कि शाहिद कपूर ने अपनी फीस कबीर सिंह की सफलता के बाद बढ़ा दी है। और वो भी थोड़ी नहीं काफी। पहले शाहिद कपूर हर फिल्म के लिए 15 - 18 करोड़ रूपये लेते हैं।

लेकिन अब खबर है कि शाहिद कपूर हर फिल्म के लिए लगभग 35 करोड़ रूपये की डिमांड कर रहे हैं लेकिन फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर उनका जादू चलता देख उनकी डिमांड पूरी किए जाने के आसार भी पूरे दिखाई दे रहे हैं। कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर का नाम जर्सी रीमेक से जोड़ा जा रहा है जिसे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस करने वाली है।

shahid-kapoor-hikes-his-fee-post-kabir-singh-enter-highest-paid-bollywood-actors-list

गौरतलब है कबीर सिंह शाहिद कपूर की पहली सोलो ब्लॉकबस्टर है। वहीं ये शाहिद कपूर की पहली सोलो फिल्म है जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। दिलचस्प ये है कि शाहिद कपूर का 100 करोड़ क्लब का डेब्यू भी 2017 में पद्मावत के साथ ही हो पाया था। वो कहते हैं ना देर आए, दुरूस्त आए।

हालांकि शाहिद कपूर की कबीर सिंह अपने विषय और प्लॉट के लिए कंट्रोवर्सी का विषय बन चुकी है। कुछ लोग फिल्म को मर्दाना मान रहे हैं और कुछ इसके खिलाफ मोर्चा लेकर खड़े हो गए हैं लेकिन इससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहे हैं।

वहीं अपनी फीस बढ़ाने के बाद अब शाहिद कपूर सबसे ज़्यादा फीस वाले एक्टर्स की लिस्ट में 10वें पायदान से उठकर थोड़ा ऊपर पहुंच चुके हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X