शाहिद कपूर ने नेटफ्लिक्स के साथ साइन की 100 करोड़ रुपये की धमाकेदार डील? जानें सच्चाई
हाल फिलहाल बॉलीवुड के कई कलाकार ओटीटी प्लैटफॉर्म से जुड़ रहे हैं। अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऋतिक रोशन, अजय देवगन ने भी कुछ धमाकेदार डील साइन की है। ऐसे में खबर आ रही थी कि शाहिद कपूर ने नेटफ्लिक्स के साथ एक जबरदस्त डील साइन की है।
यह एक मल्टी प्रोजेक्ट डील है, जिसे शाहिद कपूर ने 100 करोड़ की भारी भरकम फीस पर साइन किया है। शाहिद न केवल नेटफ्लिक्स फिल्म या सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे बल्कि कई प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।

बहरहाल, बॉलीवुड हंगामा में आए एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने इस खबर से पूरी तरह से इंकार किया है और कहा कि किसी भी एक्टर के साथ 100 करोड़ की डील करना बहुत बड़ी बात है। इतने बड़े बजट पर डील संभव नहीं है। नेटफ्लिक्स ने शाहिद के साथ कोई डील साइन नहीं की है। हमें नहीं पता ये अफवाह कहां से शुरु हुई।
शाहिद कपूर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग कर रहे हैं। शाहिद कपूर और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए हैं। 'जर्सी' में अभिनेता शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में होंगे। यह तेलगू फिल्म 'जर्सी' की ही रीमेक है।
वहीं, शाहिद का नाम शशांत खेतान की एक फिल्म से भी जुड़ रहा है। फिल्म का नाम है योद्धा और इसे डायरेक्ट करेंगे शशांक खेतान। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी दिशा पटानी।


Click it and Unblock the Notifications