हैदर की शूट के लिए शाहिद कपूर पहली बार गये कश्मीर!
शाहिद कपूर ने बताया कि जब वो बहुत छोटे थे छ साल के थे तब वो अपनी मां के साथ कश्मीर गये थे और वो लोग डल झील में हाउस बोट पर रुके थे। लेकिन तब की यादें उन्हें नहीं याद हैं इसलिए हैदर फिल्म की शूटिंग के दौरान कश्मीर जाना उनके लिए पहली बार कश्मीर जाने जैसा एक्सपीरियंस ही था। शाहिद ने कहा कि कश्मीर में जब हम लोग शूट कर रहे थे तो वहां पर माइनस टू डिग्री सेल्सियस तापमान था। काफी ठंड है वहां पर लेकिन वो जगह बहुत ही खूबसूरत है। हैदर फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा कि जब विशाल जी उनके पास फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर गये थे तब उन्होंने शाहिद को कहा था कि हैदर के लिए उन्हें गंजा होना पड़ेगा।
शाहिद ने कहा कि इतनी बेहतरीन फिल्म में काम करने के लिए अगर उन्हें अपने बालों का आहुति देनी पड़े तो भी उन्हें मंजूर है इसलिए उन्होंने तुरंत ही हां कर दी। हैदर फिल्म की कहानी शेक्सपीयर की मशहूर नॉवेल हेमलेट पर आधारित है और फिल्म में शाहिद कपूर ने हेमलेट का किरदार निभाया है। शेक्सपीयर की ये नॉवेल काफी हिट नॉवेल है और शाहिद को पूरा यकीन है कि ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications












