गोवा में बीच हसीनाओं संग शाहिद ने बनाया हॉट बर्थडे

इस बात का सबूत उनके द्वारा टि्वटर पर पोस्ट की गयी तस्वीर हैं जिसमें शाहिद कपूर अंतवस्त्र पहनें हसीनाओं के साथ दिखायी दे रहे हैं। जिसके बाद शाहिद के जन्म दिन की खबर चारों तरफ हो रही है।
वैसे शाहिद की इस बर्थे डे पार्टी में उनके खास दोस्त तब्बू और नर्गिस फाखरी भी शामिल हुए। आपको बता दें कि 'इश्क विश्क' से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में प्रवेश करने वाले शाहिद कपूर ने विवाह, जब वी मेट और कमीने जैसी हिट फिल्में देकर लोगों के दिलों में जगह तो बनायी है लेकिन पिछले लंबे समय से उनकी कोई हिट फिल्म नहीं आयी है।
वैसे खबर है कि शाहिद कपूर एक बार फिर से अपने हिट पेयर अमृता राव के साथ एक प्यारी सी लवस्टोरी में दिखेंगे। उम्मीद है कि यह फिल्म भी उनकी दूसरी फिल्मों की तरह हिट होगी।


Click it and Unblock the Notifications











