Birthday KISS: पत्नी मीरा को इस हाल में देख उबल उठा शाहिद कपूर का रोमांस, बाहों में जकड़कर करने लगे...

Shahid Kapoor Wishes Mira Kapoor: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बी-टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं। आज मीरा राजपूत अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर शाहिद ने उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। मीरा राजपूत के बर्थडे के मौके पर शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।
शाहिद कपूर ने ऐसे किया विश
इन रोमांटिक तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा - ''मीरा मेरे दिल की रानी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं और मैं कितना ज्यादा भाग्यशाली हूं जो आप मेरे पास हमेशा और हमेशा के लिए हैं..''
मीरा का खूबसूरत अंदाज
शाहिद की शेयर की गई इन तस्वीरों में शाहिद जहां ब्लैक कुर्ता पहने हुए एकदम हैंडसम दिखे रहे हैं। वहीं उनकी वाइफ ब्लू सूट के साथ चोकर नेकलेस पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं। शाहिद की इस पोस्ट पर ना सिर्फ कपल के फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी मीरा को बर्थडे विश कर रहे हैं।
वायरल हुआ शाहिद मीरा का किस
शाहिद कपूर और मीरा की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। नीली साड़ी में मीरा को इस खूबसूरत हाल में शाहिद खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाए और कैमरे के सामने ही किस करने लगे। फैंस को शाहिद मीरा का ये डेयरिंग अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
शाहिद मीरा की शादी
बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी की थी। आज ये स्टार कपल एक बेटी मीशा और बेटे जैन के पेरेंट्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications











