पहले घूरा, फिर गुस्से में हिलाई गर्दन.. शाहिद कपूर पैपराजी से क्यों हुए नाराज, कारण है ये बेटी!
Shahid Kapoor Angry on Paps: शाहिद कपूर कितने कमाल के एक्टर हैं ये बात किसी से नहीं छिपी है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वो पैपराजी पर काफी नाराज दिखे। जी हां, उन्होने गुस्से में पैपराजी को घूरा लेकिन कुछ कहा नहीं है।

हालांकि शाहिद कपूर को अचानक इतना गुस्सा क्यों आया? दरअसल किसी इवेंट से निकलते वक्त उनके साथ उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था। कार में बैठने से पहले पैपराजी लगातार तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं। इस दौरान शाहिद कपूर के साथ मीरा राजपूत और उनकी बेटी भी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर ने अपनी बेटी का चेहरा और आंखे ढकी हुई हैं। कबीर सिंह एक्टर कैमरों से निकलने वाली फ्लैश साइट से परेशान थे और वो नहीं चाहते थे कि वो उनकी बेटी की आंखों में लगे।
बच्चों के लिए कैमरे की लाइट नुकसानदेह मानी जाती है। यही कारण है कि सिक्योरिटी के मना करने के बाद भी लोग उनकी तस्वीरें ले रहे थे। शाहिद कपूर ने पहले पैपराजी को घूरा और बाद हैरानी वाला सिर हिलाया।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''लेकिन पैप्स तो पैप्स ही होते हैं, उन्हें इस बात की ज़रा भी परवाह नहीं होती कि कोई पिता अपने बच्चों की रक्षा कर रहा है... वे लगातार कैमरे से तस्वीरें खींचते और फ्लैश करते रहते हैं। बच्चों को तो छोड़ दो।'' एक ने लिखा, ''उनकी बेटी को उनके पीछे होना चाहिए!'' एक ने लिखा, ''ऐश्वर्या राय है क्या बेटी।'' एक ने लिखा, ''पैप्स नहीं सुनेंगे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











