शाहिद के लिए माइल स्टोन साबित होगी फिल्म 'हैदर'!
लंबे वक्त के बाद अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली किसी फिल्म का इंतजार लोग कर रहे हैं। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं फिल्म 'हैदर' की। जिसमें शाहिद कपूर दिग्गज कलाकरों के साथ लीड रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका लुक बेहद ही अलग है। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्मायी गई इस फिल्म का हिट होना शाहिद कपूर के करियर के लिए काफी अहम है।
क्योंकि पिछले कुछ समय से कुछ गलत फैसलों की वजह से शाहिद का करियर वहां नहीं पहुंच पाया जहां उसे पहुंचना था। हालांकि पिछले साल आयी उनकी दो फिल्मों फटा पोस्टर निकला हीरो और आर राजकुमार ने उनके करियर को जीवनदान दिया है लेकिन फिर भी शाहिद अभी सेफ जोन में नहीं है इसलिए विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' का हिट होना शाहिद के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।
मालूम हो कि विशाल भारद्वाज निर्देशित यह फिल्म शेक्सपियर के दुखांत नाटक 'हेमलेट' का फिल्मी रूपांतरण है। फिल्म में शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर, केके मेनन, तब्बू और इरफान खान भी हैं।
Pics: 'हैदर' में शाहिद का लुक काफी अजीब है
फिल्म में शाहिद अपने पिता की तलाश करते नजर आयेंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग कश्मीर में हुई है। फिल्म में शाहिद का लुक और भारी स्टारकास्ट फिल्म की यूएसपी है। फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से हो रहा है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
आईये डालते हैं फिल्म हैदर की कुछ खास बातों पर एक नजर..


Click it and Unblock the Notifications