..................... डांस करते हुए स्टेज के नीचे गिरे शाहिद कपूर, वायरल वीडियो ने बढ़ा दी फैंस की चिंता! Shahid Kapoor fell down from the stage while dancing, viral video increased the concern of fans! - Hindi Filmibeat

डांस करते हुए स्टेज के नीचे गिरे शाहिद कपूर, वायरल वीडियो ने बढ़ा दी फैंस की चिंता!

shahid kapoor

Shahid Kapoor Fell Down- शाहिद कपूर उन सितारों में से हैं जो कि काफी कम लाइमलाइट में रहते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जो कि उनको चर्चा में लेकर आ जाता है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज से गिरते हुए नजर आ रहे हैं।

सोमवार को गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति दी थी। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस काफी डर गए हैं। इस दौरान अभिनेता शाहिद कपूर के लुक्स की बात करें तो उन्होने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी।

शाहिद कपूर ने बिना आस्तीन की टी-शर्ट, पैंट और गहरे धूप का चश्मा पहना हुआ था। नाचते-नाचते ही वह जैसे ही पीछे मुड़े तो अचानक उनका पैर स्टेज के बाहर चला गया और वो गिर पड़े। हालांकि, शाहिद तुरंत उठे और परफॉर्मेंस पूरी की। गिरने के बाद सुपरस्टार को हंसते हुए, सिर हिलाते हुए देखा जा सकता है।

हालांकि वहां मौजूद उनके फैंस और दर्शक लगातार उनका उत्साहवर्धन करते रहे। शाहिद कपूर के इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर शाहिद देवा में नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।

इस फिल्म के लीड रोल में अभिनेत्रा पूजा हेगड़े होंगी जो कि पहली बार शाहिद के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक विद्रोही पुलिस अधिकारी बने हुए हैं जो एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहा है।

जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाता है, उसे धोखे और विश्वासघात के जाल का पता चलता है। फिलहाल आप देखिए कबीर सिंह एक्टर का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

Read more about: shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X