..................... Shahid Kapoor fears overexposure | सफलता से घबरा रहें है शाहिद कपूर - Hindi Filmibeat

सफलता से घबरा रहें है शाहिद कपूर

By Staff

शाहिद कपूर की फिल्‍म कमीने को मिली शानदार सफलता ने उन्‍हें सुपरहिट हीरो की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। जहां बॉलीवुड के टॉप पांच हीरो में शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और रितिक रोशन के नाम है वहीं अब इसमें शाहिद कपूर के शामिल होने की शामिल होने की संभावना बढ गई है।

पर शाहिद अपनी सफलता से घबरा रहें है। उनका कहना है कि अचानक मिली कामयाबी में सहज रह पाना बहुत मुश्किल है। इस साल उनकी दो और फिल्‍में रीलिज होने वाली है जिसमें रानी मुखर्जी के साथ दिल बोल हडीप्‍पा और जेनेलिया डिसूजा के साथ चांस पे डांस के नाम शामिल है।

तो शाहिद एक साथ कई फिल्‍मों में नजर आने वाले है। इस बारे में खुद शाहिद का कहना है "हाँ मेरा यह साल काफी व्‍यस्‍त रहा है जबकि पिछले साल मेरी केवल एक फिल्‍म किस्‍मत कनेक्‍शन की रीलिज हुई थी।'' यही नहीं शाहिद ने यशराज बैनर की एक और फिल्‍म साइन की है जिसमें उनकी हीरोइन अनुष्‍का शर्मा है।

तो लग रहा है कि शाहिद आने वाले दिनों में दूसरे हीरो को सिरदर्द देने वाले है लेकिन उनकी घबराहट का क्‍या करें?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X