शाहिद कपूर को कैंसर की खबर ने मचाया हंगामा, परिवार वालों ने कहा कि....
Recommended Video

बॉलीवुड के अभिनेता शाहिद कपूर को लेकर इस समय काफी बड़ी खबर आ रही है जिसके बाद उनके फैंस काफी ज्यादा परेशान है। बता दें कि किसी ने इस बात की न्यूज लिखी थी कि शाहिद कपूर को पेट का कैंसर है और इससे लड़ रहे हैं। इसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गई और कई लोगों को उनकी चिंता होने लगी है। हालांकि उनके परिवार के पास जब ये बात पहुंची तो वो काफी ज्यादा नाराज हुए एक और न्यूज चैनल को बताया कि ऐसा कुछ नहीं हैं और हम समझ नहीं पा रहें हैं कि ऐसी बेबुनियाद बातों की शुरुआत आखिर कौन करता है।
उनके फैंस के लिए ये राहत का समय है क्योंकि शाहिद कपूर पूरी तरह से फिट हैं और एक नॉर्मल जिंदगी गुजार रहें हैं। गौरतलब है कि इस समय कई ऐसे कलाकार हैं जो कि इस समस्या से जूझ रहें हैं..हो सकता है इस बात का सहारा लेकर उनके कैंसर की झूठी अफवाह उड़ाई गई हो।

हाल ही में उनकी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू रिलीज हुई थी जो कि लोगों को इतनी पसंद नही आई थी। हालांकि उनके अभिनय की तारीफ सबने की थी। आपको मिलाते हैं उन स्टार्स से जो कि कैंसर की समस्या से गुजर रहें हैं या इससे जूझ चुकें हैं।


Click it and Unblock the Notifications