..................... Shahid Kapoor falls sick on the set of batti gul meter chaalu returns to mumbai - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर पड़े बीमार, फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़कर लौटे मुंबई

By Shweta K

शाहिद कपूर पिछले कुछ दिनों से देवभूमि में बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग में व्यस्त थे।श्री नारायण सिंह की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग का शेड्यूल अचानक बदलना और पूरी टीम बिनाशूटिंग खत्म किए वापस मुंबई लौट गई। दरअसल फिल्म का आखिरी शेड्यूल देहरादून में 26 मार्च को खत्म होना था लेकिन शाहिद कपूर बीमार पड़ गए। उन्हें तेज बुखार था और उन्हें वापस मुंबई लौटना पड़ा। अब पूरी टीम को देहरादून वापस पांच दिनों की शूटिंग के लिए लौटना होगा।अगर शाहिद कपूर की बात करें तो शाहिद कपूर अपने प्रोफेशनलिज्म के लिए जाने जाते हैं।उन्होंने कभी भी अपनी शूटिंग बीच एक दिन के लिए भी कैंसिल नहीं की ।

shahid-kapoor-falls-sick-on-the-set-batti-gul-meter-chaalu-returns-to-mumbai

वो फिलहाल पांच दिन शूटिंग कैंसिल होने से काफी दुखी हैं। शूटिंग कैंसिल होने पर फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने कहा कि "कोई भी बीमार पड़ सकता है और कई बार शेड्यूल पोस्टपोंड करना पड़ता है।"

ये कोई बड़ी बात नहीं है शाहिद कपूर एक ड्रीम एक्टर हैं जिनके साथ कोई भी काम करना चाहेगा। जिस तरह से उन्होंने पद्मावत के किरदार से आसानी से बत्ती गुल मीटर चालू में के किरदार में ढल गए वो दिखाता है कि वो कितने वर्सटाइल एक्टर हैं। दर्शक विश्वास नहीं करेंगे कि ये वही शाहिद कपूर हैं।"

शाहिद कपूर की आखिरी फिल्म पद्मावत थी जिसमें उन्होंने राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभाया था और दर्शकों ने उन्हें इस किरदार में पसंद भी किया था। अब फैन्स को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X