..................... Shahid Kapoor demands 12 crore as his fees for Arjun Reddy remake - Hindi Filmibeat

अर्जुन रेड्डी के लिए शाहिद कपूर की बड़ी डिमांड, मांग ली भारी-भरकम फीस, मेकर्स की हालत खराब

पदमावत की सफलता के बाद शाहिद कपूर का करियर एक बार फिर दौड़ने लगा है। हाल ही में उन्हें एक बड़ी फिल्म के लिए साइन किया है। जल्द ही बॉलीवुड में सुपरहिट साउथ इंडियन फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म में शाहिद कपूर अर्जुन रेड्डी के किरदार में नजर आएंगे। खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने भारी-भरकम फीस की डिमांड की है। जिसे सुनने के बाद मेकर्स की हालत खराब हो गई।

[200 करोड़ की उम्मीद पर फिरा पानी, रिलीज होते ही फुस्स हो गई, टाइगर ने कर दिया Fail]

बता दें कि पद्मावत जैसी बड़ी बजट फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने 10 करोड़ फीस चार्ज की थी वहीं अर्जुन रेड्डी के लिए शाहिद कपूर ने पूरे 12 करोड़ की डिमांड कर दी। जी हां, इस डिमांड के बाद मेकर्स के होश उड़ गए। जिसके बाद इस कम बजट फिल्म के मेकर्स ने इतनी फीस देने में असमर्थता जताई। हफ्तों तक चली ना-नुकुर के बाद अब शाहिद कपूर 8 करोड़ में ये फिल्म करने के लिए तैयार हो गए हैं।

shahid-kapoor-demands-12-crore-as-his-fees-arjun-reddy-remake

बता दें कि 'अर्जुन रेड्डी' को तकरीबन 4 करोड़ रुपये में बनाया गया था और इस फिल्म ने 52 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी। इस फिल्म के हिंदी रीमेक खरीदने के लिए हिंदी फिल्म जगत के फिल्म प्रोड्यूसर्स में होड़ सी मची हुई है, लेकिन बाजी लगी अश्विन वर्दे और मुरुद खेतानी के हाथ। दोनों ने फिल्म के हिंदी रीमेक के राइट 7 करोड़ रुपये में ही खरीदे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट को भी हिंदी भाषी दर्शकों के हिसाब से थोड़ा बदला जा रहा है। बहरहाल, आगे जानें बॉलीवुड की 10 जबरदस्त फिल्मों के बारे में जो साउथ इंडियन फिल्मों की रीमेक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X