'कबीर सिंह' जैसी फिल्म हॉलीवुड में बनती तो यही लोग तारीफ करते- शाहिद कपूर

By Staff

'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही है। फिल्म ने 275 करोड़ तक की कमाई कर ली। लेकिन लगातार विवादों में भी छाई रही है। फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी के बाद अब फिल्म के एक्टर शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' की आलोचनाओं पर बयान दिया है। फिल्म रिलीज के लगभग एक महीने बाद शाहिद ने इस कंट्रोवर्सी पर बात की है।

शाहिद कपूर ने कहा मैंने अब तक कोई इंटरव्यू नहीं दिया क्योंकि मुझे समझ आ रहा था अभी लोग गुस्से में हैं। मुझे शांत रहना ज्यादा सही लगा। वैसे भी मुझे कभी फिल्म का बचाव करने की जरूरत महसूस नहीं हुई क्योंकि फिल्म के फैंस खुद ही यह काम कर रहे थे। मैंने ना फिल्म को प्रमोट किया, ना बचाव किया।

Shahid Kapoor

शाहिद ने कहा कि जब ऐसी ही फिल्में हॉलीवुड में बनती हैं तो यही लोग कहते हैं कि कितनी दमदार फिल्म बनाई है। पूरी तारीफ की जाती है। लेकिन यही अगर बॉलीवुड फिल्म में दिखा तो उसकी आलोचना हो रही है। ऐसी दोहरी सोच क्यों!

अपने किरदार का बचाव करते हुए शाहिद ने कहा, कबीर सिंह की सिर्फ एक दिक्कत थी.. वह थी उसका गुस्सा। थप्पड़ मारने वाली सीन की बात करें तो यदि कबीर प्रीति को थप्पड़ नहीं मारता, तो बाकी सब जो उसने फिल्म में किया वो सही होता क्या? क्योंकि उसने लड़की को थप्पड़ मारा इसलिए लोग उसकी अलोचना कर रहे हैं।

शाहिद ने कहा, कबीर सिंह एक ऐसा ही किरदार था जिसे मुश्किल से स्वीकारा जाए और हम चाहते थे कि आप भी ऐसा ही फील करें। ये फिल्म ऐसे ही कबीर सिंह की कहानी थी। कबीर सिंह सिर्फ लड़की के लिए नहीं बल्कि उसे भाई, मां-बाप, प्रिसिंपल, दोस्त सबके लिए एग्रेसिव था। लेकिन मुद्दा सिर्फ एक ही चीज़ का बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X