अपनी नानी-दादी के साथ कुछ यूं नजर आईं मीशा..सुपर क्यूट तस्वीरें
बॉलीवुड के लिटिल स्टार किड्स हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। तैमूर, अबराम हो या शाहिद कपूर की लिटिल स्टार मीशा सभी दिखने में इतने क्यूट लगते हैं कि फैन्स हमेशा उनकी नई तस्वीरें देखना चाहते हैं। आज शाहिद कपूर की बेटी मीशा की कुछ और नई तस्वीरें आई हैं।
26 अगस्त को मीशा के पहले जन्मदिन के अवसर पर शाहिद कपूर और मीरा वेकेशन पर हैं और वहीं उनका जन्मदिन मनाया गा। शाहिद ने जब से मीशा की पहली तस्वीर शेयर की थी तभी से वो पूरे देश की सबसे फेवरिट चाइल्ड बन गई हैं। उनकी एक तस्वीर भी आती है तो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

मीशा की कुछ और भी तस्वीरें आई हैं जिसमें वो अपनी नानी और दादी के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मीशा बेहद क्यूट लग रही हैं। वो बिल्कुल मस्ती के मूड में खेलते नजर आ रही हैं।
उनकी हम कुछ नई तस्वीरें लेकर आए हैं जिसे देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे। आप भी देखिए मीशा की बेहद की क्यूट तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications