उफ्फ..वीकेंड की सबसे परफेक्ट शुरुआत..इस CUTE तस्वीर के साथ
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अक्सर अपनी बेटी मीशा के साथ नजर आते हैं। मीशा की तस्वीर जब भी सोशल मीडिया पर आती है धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। मीशा की एक और तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है आखिर बतौर स्टारकिड उनका भी स्टारडम कुछ कम नहीं है।
शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर मीशा की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है जिसमें मीशा अपने पापा का जूता पहने नजर आ रही हैं और वो बेहद क्यूट भी लग रही हैं। रेड फ्रॉक में वो किसी डॉल से कम नहीं लग रही हैं। आप भी देखिए मीशा की ये क्यूट सी तस्वीर।

कुछ दिनों पहले मीशा अपनी मम्मी मीरा के साथ के घूमने गई थी और मीडिया द्वारा तस्वीरें लेने पर मीरा बुरी तरह भड़क गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी भड़ास निकाली। मीरा राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में डाला कि "बच्चों को उनका बचपन जीने दें और फोटोग्राफी पैरेंट्स तक ही सीमित रखें।" मीरा राजपूत मीशा के साथ जॉगर्स पार्क में काफी मस्ती करते हुए नजर आई थीं।
मीशा अक्सर अपनी मम्मी और पापा के साथ नजर आते रहती हैं। उनकी तस्वीरें देखना फैन्स पसंद करते हैं। मीशा, तैमूर और अबराम कुछ ऐसे स्टार किड्स हैं जो हमेशा किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं और उनका अच्छा खासा स्टारडम है।


Click it and Unblock the Notifications












