मीशा कपूर हैं सर्दियों से फाइट के लिए तैयार..कुछ इस तरह
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अक्सर अपनी बेटी मीशा के साथ नजर आते हैं। मीशा की तस्वीर जब भी सोशल मीडिया पर आती है धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। मीशा की एक और तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है आखिर बतौर स्टारकिड उनका भी स्टारडम कुछ कम नहीं है।
मीशा कपूर दरअसल इस तस्वीर में जैकेट पहने बेहद क्यूट लग रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वो सर्दियों से फाइट करने के लिए तैयार हैं। इस तस्वीर वो इतनी क्यूट लग रही हैं कि आप भी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। इस तस्वीर शाहिद कपूर के फैन क्लब ने शेयर किया है।

मीशा इस तस्वीर में लेटे और काफी अच्छे मूड में नजर आ रही हैं। मीशा कपूर बॉलीवुड की क्यूटेस्ट स्टार किड में एक हैं। शाहिद कपूर के अलावा कई और भी स्टार्स हैं जो लगातार अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और इस लिस्ट में सबसे उपर अबराम का नाम आता है जो अक्सर अबराम की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
वैसे तो शाहिद कपूर और मीरा राजपुत की कोशिश होती है कि वो अधिक से अधिक मीशा को मीडिया से दूर रखें लेकिन मीशा अपनी मम्मी के साथ अक्सर नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications