शाहिद कपूर और बेटी मीशा ने वर्ल्ड डांस डे पर कुछ यूं किया डांस..VIDEO
शाहिद कपर ने अपनी बेटी मीशा के साथ एक बेहद प्यारी सी वीडियो वर्ल्ड डांस डे पर डाली है।
शाहिद कपूर अपनी क्यूट सी बेटी की अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं लेकिन आज वर्ल्ड डांस पर शाहिद कपूर ने अपनी और मीशा की एक बेहद क्यूट सी वीडियो शेयर की जो आप भी देखेंगे तो मुस्कुरा उठेंगे। दरअसल मीशा अपने पापा की तरह बिल्कुल डांस करने की कोशिश कर रही हैं।
शाहिद कपूर की बेटी मीशा अभी बहुत छोटी है लेकिन फिर भी ऐसा लगता है कि वो अपने पापा की तरह डांसर बनेंगी। इस वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे। मीशा अपने झूले में बैठी हुई अपने पिता शाहिद के डांस स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की प्रोड्कशन हाउस की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगे। शाहिद कपूर की पिछली फिल्म रंगून थी जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।
शाहिद कपूर जब से पापा बने हैं वो सबसे ज्यादा टाइम अपनी बेटी के साथ बिताते हैं। अक्सर वो मीशा की बेहद क्यूट क्यूट तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











