पत्नी मीरा राजपूत के बर्थडे पर शाहिद कपूर ने किया ऐसा डांस, ऋतिक रोशन का कमेंट वायरल

बॅालीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा कपूर के इंटरनेट पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। खास तौर पर दोनों का डांस वीडियो खबरों में छाया हुआ है। मुंबई में हाल ही में मीरा राजपूत ने 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया। ऐसे में शाहिद कपूर ने अपने डांस के साथ जमकर सेलिब्रेशन की। इस पार्टी में शाहिद का इनसाइड वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में दोस्तों के साथ कपल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस डांस के बीच शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और कुणाल भांगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहिद कपूर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पत्नी मीरा कपूर के जन्मदिन पार्टी की अनदेखी वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में शाहिद कपूर मीरा राजपूत और अपने दोस्तों के साथ डांस फ्लोर पर दिखाई दे रहे हैं।

shahid Kapoor, mira rajput

जिस गाने पर दोनों डांस कर रहे हैं वो काफी स्पेशल है। इस वीडियो में सभी शोले फिल्म का लोकप्रिय गीत ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे पर लाइव बैंड पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। शाहिद कपूर ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है पार्टी। वहीं इस पूरे वीडियो पर ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा है फेरवेट सांग।

अपने इस पोस्ट से पहले मीरा को जन्मदिन की बधाई देते हुए शाहिद कपूर ने लिखा था कि हैप्पी बर्थडे माय लवर, हम जीवन के उतार- चढ़ाव में एक साथ डांस करें । चेहरे पर मुस्कान और आँखों में चमक के हाथ में हाथ डाले।आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 में हुई। शाहिद कपूर और मीरा 2 बच्चों के माता-पिता हैं। इस वीडियो को अभी तक लाखों लाइक मिल चुके हैं। साथ ही यह वीडियो गूगल पर तेजी से देखा भी जा रहा है। चलिए आपको दिखाते है शाहिद कपूर का यह वायरल हुआ वीडियो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X