शाहिद कपूर ने इशारों- इशारों में दी सिद्धार्थ मल्होत्रा को बधाई? कियारा आडवाणी को किया टैग!

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है और सभी जानते हैं कि दोनों के बीच करीबियां बढ़ चुकी हैं। ऐसी अपडेट्स मिलती हैं जिनसे दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बातें होने लगतीं हैं। हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण के नवीनतम सीजन ने भी यही साबित किया कि दोनों कि बीच कुछ चल रहा है। अब अभिनेता शाहिद कपूर ने एक ऐसा मैसेज सबके सामने दिया है जिससे कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर बातें हो रहीं हैं।
दरअसल दौरान शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी और इस में कियारा आडवाणी को मुबारकबाद देते नजर आए थे। शाहिद कपूर ने लिखा, "बधाई हो @mishaaladvani ... और आपको भी @kiaraaliaadvani" एक विंक इमोजी के साथ।
इसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी कर रहे हैं और इसी तरफ शाहिद कपूर ने इशारा किया है। अब सवाल ये है कि, क्या शाहिद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की आगामी शादी की ओर इशारा कर रहे थे?
इसको लेकर फिलहाल किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे हैँ। कुछ समय पहले सलमान खान ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा को चिढाया था और उन्होने इशारों में कियारा का नाम लिया था।
इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म थैंक गॉड के लिए बिग बॉस के सेट पर पहुंचे थे। वर्कफ्रंट पर शाहिद कपूर अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications