एक 300 करोड़ी फिल्म, और धमाकेदार REMAKE में ये सुपरस्टार फाइनल!
साउथ की फिल्मों का हिंदी रीमेक बॉलीवुड में सालों से होता आ रहा है। फिलहाल यदि किसी रीमेक की सबसे ज्यादा चर्चा है.. तो वह है अर्जुन रेड्डी। 2017 में आई यह तेलुगु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिर क्या था.. बॉलीवुड में इसके रीमेक की सुगबुगाहट शुरु हो गई। फिल्म के रीमेक से अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार के नाम जोड़े गए थे।
एडवांस बुकिंग से ही तोड़ रिकॉर्ड.. इस शुक्रवार BOX OFFICE पर तहलका
लेकिन बता दें, इस धमाकेदार रीमेक में शाहिद कपूर फाइनल हो चुके हैं। जी हां, पद्मावत की धमाकेदार सफलता के बाद शाहिद अब तमाम निर्देशकों की हिट लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। लिहाजा, अर्जुन रेड्डी भी उनकी झोली में गिर चुकी है।

यह फिल्म एक लड़के की कहानी है जो एक लड़की से बहुत प्यार करता है लेकिन उस लड़की की ज़बर्दस्ती शादी करा दी जाती है। इसके बाद लड़का खुद को संभाल नहीं पाता और शराब में डुबो देता है। यह एक रोमांटिक- ड्रामा है। देखा जाए तो कुछ कुछ मॉडर्न देवदास की तरह।
बहरहाल, यहां देखें फिल्मों की लिस्ट, जिसके हिंदी रीमेक का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications