नहीं देखी pk पर हैदर से बेहतर ही होगा नंगा पुंगा दोस्त: शाहिद कपूर
2014 में शाहिद कपूर के शानदार कमबैक ने सबको चौंका दिया। उनका हैदर रूप दर्शकों ने और क्रिटिक्स ने एक सिरे से सराहा। शाहिद ने इस रोल के लिए बहुत कड़ी मेहनत भी की थी। और साल के अंत तक ये पक्का हो चुका था कि बेस्ट फिल्म के लिए हैदर से अच्छी फिल्म नहीं है। मैरी कॉम और क्वीन के कड़ी टक्कर देने के बावजूद। लेकिन 19 दिसंबर को अपने नंगे पुंगे दोस्त के साथ राजकुमार हिरानी ने एंट्री क्या मारी, लोग हैदर को भूल गए।
हालांकि स्टार गिल्ड अवार्ड्स ने शाहिद को ही इस साल का बेस्ट एक्टर माना। लेकिन एक अच्छे अभिनेता की तरह शाहिद कपूर ने पीके की सराहना की और उन्होंने आमिर को बेहतर व कुशल अभिनेता करार देते हुए कहा उनकी एक्टिव व अनुभवों से नए कलाकारों को सीखने की जरूरत है।
ALSO READ: 10 बातें जो विवाह में लगीं ओवरडोज़!
एक इंटरव्यू में शाहिद से पूछा गया कि हैदर व पीके दोनों में किसे बेहतर मानते हैं। उन्होंने कहा वे अभी पीके फिल्म नहीं देखी है फिर भी दावा करते हुए कहा कि आमिर एक बेहतर कलाकार हैं। और फिल्म भी अच्छी ही होगी।
ALSO READ: कहानी की band: अगर नहीं छूटती गीत की ट्रेन तो कैसी होती जब वी मेट!


Click it and Unblock the Notifications











