शाहिद की मासूमियत फटा पोस्टर..की यूएसपी: इलियाना
लंबे समय बाद शाहिद कपूर की फिल्म आ रही है 'फटा पोस्टर निकला हीरो',जिसकी वजह से वह एक बार फिर से चर्चा में आये हैं। शाहिद कपूर के करियर के लिए इस फिल्म का सफल होना बहुत जरूरी है। लंबे अरसे से एक हिट की दरकार लिये शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में बर्फी फेम अभिेनेत्री इलियाना डीक्रूज लीड रोल में हैं।
पहली बार शाहिद के साथ काम कर रही इलियाना ने कहा कि 'फटा पोस्टर निकला हीरो' को अभिनेता शाहिद कपूर की मासूमियत और चॉकलेट ब्वाय वाली छवि का फायदा मिलेगा। पर्दे पर शाहिद और मेरी जोड़ी जंच रही है। इसका एक कारण है कि यह जोड़ी बिल्कुल नई है। शाहिद की भूमिका फिल्म में बेहद शानदार है। वह चॉकलेट ब्वाय छवि वाला मासूम सा युवक है, लेकिन मेरा मानना है कि यही बात फिल्म का मजबूत पक्ष भी है।"
फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। फिल्म आजकल के सारे मसालों से भरपूर है, जिसके बारे में खुद शाहिद कपूर ने मीडिया को बताया । फिल्म 20 सितंबर को पर्दे पर दस्तक देगी इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं। फिल्म एक एक्शन कॉमेडी है।
राजकुमार संतोषी ने इससे पहले अजब प्रेम की गजब कहानी .. नाम की हिट फिल्म बनायी थी। इसलिए इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में शाहिद कपूर एक्शन भी करेंगे, रोमांस भी और मस्त कॉमेडी भी। इलियाना की भी यह दूसरी हिंदी फिल्म है, जिसमें वह सोलो हिरोईन हैं। देखते हैं फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या गुल खिलाती है?
आईये आपको दिखाते हैं 'फटा पोस्टर निकला हीरो' की चुनिंदा तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











