'कबीर सिंह' ब्लॉकबस्टर - मीरा राजपूत और ईशान के साथ शाहिद कपूर ने किया सेलिब्रेट- PICS
शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 5 दिनों में 104.90 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। यह शाहिद कपूर की पहली सोलो 100 करोड़ी फिल्म है और जाहिर है एक्टर फिल्म की इस सफलता से बेहद खुश हैं। शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर के साथ सक्सेस सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं।

भले ही कबीर सिंह को कुछ तबके से नकारात्मक समीक्षा भी मिली है। फिल्म को सोशल मीडिया पर अपनी पुरुषसत्तामक सोच और हिंसा को लेकर काफी विरोध सहना पड़ना। लेकिन कहीं ना कहीं यही विरोध फिल्म के लिए वरदान साबित हुआ है। फिल्म को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बात पहुंची और ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। कुछ को पसंद आ रही है तो कुछ को नहीं। लेकिन फिल्म कमाई कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications