'सूर्यवंशी' देखने के लिए बेचैन हैं शाहिद कपूर, यूजर के सवाल पर एक्टर ने दिया जवाब!
सुपरस्टार शाहिद कपूर काफी समय से अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन इस वक्त वो अपनी नहीं बल्कि किसी और फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दरअसल महाराष्ट्र सिनेमा खुलने का ऐलान होने के बाद से कई लोग काफी खुश हैं। अक्षय कुमार ने भी अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया था। इसपर एक यूजर ने शाहिद कपूर को टैग करते हुए फिल्म के बारे में पूछा है। इसपर शाहिद कपूर ने जवाब दिया है।
यूजर ने लिखा था.. सर क्या आप सूर्यवंशी देखना पसंद करेंगे। इसपर रिएक्ट करते हुए शाहिद कपूर लिखते हैं.. 'बिल्कुल, थिएटर्स खुलने के लिए बेचैन हूं।' शाहिद कपूर का ये कमेंट वायरल हो रहा है।

शाहिद कपूर भी इस वक्त अपनी फिल्म जर्सी को लेकर बिजी हैं जिसकी रिलीज डेट का ऐलान हाल ही में हुआ है। ये फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म काफी समय से खबरों में है और ये भी एक साउथ की रीमेक होगी।
इसके अलावा कुछ समय पहले खबर आई थी कि सुपरस्टार शाहिद कपूर एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं जोकि सुजॉय घोष बना रहे हैँ। हालांकि खबर है कि इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है। इस फिल्म की लीडिंग लेडी को लेकर तृप्ति डिमरी का नाम सामने आया था।
तृप्ति एक शानदार अदाकारा हैं और इसके पहले वो 'बुलबुल', 'पोस्टर बॉय' और 'मॉम जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं हैं। पहली बार वो शाहिद कपूर के साथ किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैँ। फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं लेकिन फिल्म के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications