#FirstPic- गोद में बेटी को लिए नजर आए शाहिद..मीरा भी थीं साथ..

By Shweta

शाहिद कपूर हाल में ही 26 अगस्त को पापा बने और उन्होंने ये खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद उन्हें बधाई देने का तांता लग गया । पूरा बॉलीवुड शाहिद कपूर को बधाई दिया।

डिलीवरी के लगभग 3 दिन के बाद शाहिद अपनी छोटी सी बेटी को घर लेकर आए। बारिश होने की वजह से वो पूरी तरह उसे ढके हुए थे।मीरा राजपूत कल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं और शाहिद की खुशी देखने लायक थी। शाहिद कपूर के परिवार का हर सदस्य बेबी को देखने पहुंचा।

Shahid

जिस दि मीरा राजपूत हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं उसी दिन उनसे मिलने पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक पहुंचे थे। शाहिद की मां नीलिमा अजीम और शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान भी अपनी भतीजी से मिलने पहुंचे और दोनों ही काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

नीलिमा अजीम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी पोती बेहद क्यूट है। सात ही दो बेटों की मां होने की वजह से उन्हें हमेशा से बेटियों का शौक था और अब उनका ये सपना अब पूरा हुआ है।

साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी की शाहिद की बेबी का नाम भी फाइनल हो गया है लेकिन नाम बताने से उन्होंने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि नाम उसके पैरेंट्स यानी शाहिद और मीरा खुद बताएं तो अच्छा होगा।

शाहिद कपूर खुद भी अपनी बेबी के लिए शुरू से काफी एक्साइटेड थे। उन्होंने बाकी स्टार्स की तरह बिना छिपाए सीधे सीधे मीडिया को बता दिया था कि वो पापा बनने वाले हैं।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की छोटी सी बेबी से मिलने राकेश रोशन भी हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचे।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत जुलाई 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही शाहिद कपूर अपने बेटी की तस्वीरें अपने फैन्स के साथ साझा करेंगे क्योंकि वो हमेशा ही पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं।

शाहिद कपूर की इस साल उड़ता पंजाब आ चुकी है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और साथ ही उनकी फिल्म रंगून भी 2017 में आ जाएगी जिसमें उनके साथ कंगना रनौत और सैफ अली खान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X