मुंबई में शाहिद कपूर ने खरीदा करोड़ों का घर, मीरा राजपूत ने दिखायी झलक

Shahid Mira

मायानगरी मुंबई में शाहिद कपूर ने नयी प्रॉपर्टी खरीदी है। मुंबई के वर्ली इलाके में उन्होंने एक शानदार फ्लैट खरीदा है। पत्नी मीरा राजपूत और अपने दोनों बच्चों के साथ शाहिद फिलहाल इसी फ्लैट में शिफ्ट हो गये हैं। अपने इस नये फ्लैट से जुड़ी कई तस्वीरों को शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी शेयर किया था।

कई सालों पहले ही फाइनल हुई थी डील :

कई सालों पहले ही फाइनल हुई थी डील :

कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर ने कई साल पहले यानी करीब 2018 में ही सी-फेसिंग इस शानदार फ्लैट को खरीद लिया है। लेकिन कोरोना अतिमारी की वजह से इस डील को फाइनल होने में समय लग गया। फ्लैट के इंटीरियर डेकोरेशन में भी काफी समय लग गया।

चुकानी पड़ी मोटी रकम :

चुकानी पड़ी मोटी रकम :


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर को अपने इस शानदार फ्लैट के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ी है। बताया जाता है कि इस फ्लैट की कीमत करीब 56 लाख रुपये है। इससे पहले शाहिद जुहू में रहते थे लेकिन अब उनका पता वर्ली हो गया है। डूप्लेक्स इस फ्लैट में 4 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था भी है।

जल्द ही वेब सीरिज में करेंगे डेब्यू :

जल्द ही वेब सीरिज में करेंगे डेब्यू :

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो शाहिद कपूर जल्द ही वेब सीरिज 'फर्जी' के साथ वेब सीरिज में डेब्यू करने वाले हैं। मीरा और शाहिद कपूर बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। अक्सर दोनों को पैपराजी स्पॉट करते हैं। इसके अलावा मीरा राजपूत भी अपने घर और परिवार से जुड़ी बातों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X