..................... Shahid Kapoor | Birthday Party | Goa | Nargis Fakhri | शाहिद कपूर | जन्मदिन पार्टी | गोवा | नरगिस फाखरी - Hindi Filmibeat

शाहिद नरगिस के साथ सेलीब्रेट कर रहे हैं बर्थडे

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर ने इस बार अपने जन्मदिन को यादगार बनाने की सारी तैयारिया कर ली है। उनका प्रोफेशनल कैरियर सही चल रहा है साथ ही पर्नल लाइफ भी सडीं ट्रैक पर है। पहली बार बॉलीवुड के पर्दे पर सुभाष घई की फिल्म 'ताल' से बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करने वाले शाहिद आज 31 साल के हो चुके हैं।

फिल्म 'इश्क विश्क' से उन्हें पहचान मिली और इसी फिल्म के लिए उनको फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार भी मिला। 'विवाह' और 'जब वी मेट' जैसी हिट फिल्मों के चलते उनकी पहचान बॉलीवुड में एक अच्छे और सफल अभिनेता के तौर पर की जाती है।

उन्होंने इस बर्थडे पर खुद को जगुआर कार गिफ्ट किया है। इतना ही नहीं उन्होंने बर्थडे सलिब्रेशन के लिए हफ्ते भर का लंबा प्रोग्राम बनाया है। सूत्रों की माने तो शाहिद पार्टी के लिए गुरुवार को ही गोवा पहुंच गए।

इस पार्टी में उनके करीबी दोस्तों के अलावा खास और नई दोस्त नर्गिस फखरी और तब्बू भी आएंगी। शाहिद के साथ तब्बू की दोस्ती काफी पुरानी है लेकिन नरगिस के साथ एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ही दोस्ती हुई। इस शो में उन्होंने साथ में परफॉर्म किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X