शाहिद कपूर के जन्मदिन पर पत्नी मीरा राजपूत हुईं भावुक- रोमांटिक मैसेज के साथ प्यार का किया इज़हार
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पत्नी मीरा राजपूत ने पति को बेहद रोमांटिक अंदाज में विश किया। शाहिद कपूर के बर्थडे की तमाम फोटो वीडियो देखने को मिलीं। मीरा ने पति को विश करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी और मेरा प्यार। सभी जानते हैं कि मीरा और शाहिद कपूर की कमेस्ट्री बेहद खूबसूरत हैं। दोनों इंडस्ट्री के खूबसूरत कपल्स में से एक हैं।
शाहिद कपूर के बर्थडे पर केक काटते हुए भी ढेरों फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं। इन तस्वीरों में रेड कलर का खूबसूरत केक मीरा ने पति के जन्मदिन के लिए चुना। उन्होंने पति को केक खिलाया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फिलहाल शाहिद कपूर अपनी फिल्म के सिलसिले में चंडीगढ़ में मौजूद हैं।

शाहिद कपूर के जन्मदिन का प्लान क्या है फिलहाल ये सामने नहीं आया है। न ही बर्थडे पार्टी को लेकर कोई जानकारी पता चल पाई है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग के चलते कोई खास पार्टी का आयोजन नहीं किया जाएगा।
जून 2019 में शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' रिलीज हुई। इस फिल्म में वह सनकी, अड़ियल और जिद्दी प्रेमी के रोल में नजर आए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई जिसने ऑल ओवर 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
बताया जा रहा है कि 'कबीर सिंह' की सक्सेस के बाद शाहिद कपूर ने अपनी फिल्मों की फीस बढ़ा ली है और उन्होंने 'जर्सी' फिल्म के लिए 35 करोड़ की डिमांड की है। फिल्म 'जर्सी' इसी साल पर्दे पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












