किसका हाथ थामें शाहिद, पापा या बिग बी!

दरअसल शाहिद को उनके पिता के साथ भावना तलवार की फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला है तो दूसरी तरफ प्रकाश झा जैसे नामी निर्देशक शाहिद को अमिताभ के साथ लेकर अपनी अगली फिल्म सत्याग्रह बनाना चाहते हैं।
सत्याग्रह की कहानी गुरु शिष्य पर बेस्ड है। प्रकाश ने इन किरदारों के लिए बच्चन शाहिद की जोड़ी को चुना है। अब मुश्किल में हैं शाहिद की वो किस राह पर चलें।
एक तरफ तो उनके पापा हैं तो एक तरफ बिग बी। कहने शाहिद के दोस्तों का कहना है कि उन्हें आरक्षण जैसी हिट फिल्म दे चुके प्रकाश के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
क्योंकि मौसम के बाद उन्हें प्रकाश झा ही मदद कर सकते हैं उनके कैरियर को सम्भालने के लिए। अब देखना है कि मझधार में फंसे शाहिद कौन से किनारे को चुनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











