सलमान खान की राह पर शाहिद कपूर, बैकग्राउंड डांसर्स के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए पैसे
कोरोना संकट के बीच छोटे छोटे कलाकार खासा परेशान हैं। वहीं इंडस्ट्री में अब सलमान खान, सोनू सूद, स्वरा भास्कर, अमिताभ बच्चन और तमाम सितारों के बाद मदद का हाथ शाहिद कपूर ने बढ़ाया है। शाहिद कपूर अब बैक ग्राउंड डांसर्स की मदद के लिए आगे आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर ने डांसर्स की मदद के लिए सीधे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए हैं।

खबरों के मुताबिक जिस डांसर को मदद मिली उसने मीडिया से बातचीत में इसका खुलासा किया। खबरें हैं कि एक्टर करीब 40 डांसर्स को 2-3 महीने तक मदद देंगे। बताया गया कि शाहिद कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म इश्क विश्क से लेकर अंतिम फिल्म तक, जो जो बैक ग्राउंड डांसर थे उनकी एक सूची बनाई और फिर जरुरतमंदों को पैसा ट्रांसफर किया गया था। आइए आपको बताते हैं कि लॉकडाउन में कौन से सितारे मदद को लेकर छाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications