ऋतिक रोशन को पीछे कर बॉलीवुड के ये सुपरस्टार बने सबसे Sexiest एशियन का खिताब
शाहिद कपूर ऋतिक रोशन को पछाड़कर ब्रिटिश अखबार 'ईस्टर्न आई' के सालाना पोल में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को दुनिया में 'सबसे सेक्सी एशियाई शख्स' के तौर पर चुना गया है। दिलचस्प बात ये है कि पिछले तीन सालों से लगातार ऋतिक रोशन इस लिस्ट में दूसरे नंबर तो पाकिस्तानी सिंगर जायन मलिक पहले नंबर पर थे।
लेकिन इस साल शाहिद कपूर ने ये उपलब्धि अपने नाम की है और एशिया के सबसे सेक्सी एक्टर बने हैं।शाहिद कपूर ने कहा है कि 'मुझे वोट देने वालों का मैं शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।मैं यह टैग मिलने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' मेरा मानना है कि सेक्सी का मतलब सिर्फ शारीरिक तौर पर ही नहीं है, बल्कि यह जिंदगी के मानसिक पहलुओं से भी जुड़ा है।। यह उन सभी प्रशंसकों के लिए है जिन्होंने मुझे प्यार दिया और मेरा समर्थन किया।"

शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन के बाद इस लिस्ट में चौथे नंबर पर विवियन डेसेना और छठे नंबर पर फवाद खान हैं। आपको बता दें कि ये लिस्ट हर साल जारी की जाती है और इस साल अगर एक्ट्रेसेस की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में टॉप पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications