#Pics: दो सुपरस्टार भाई...और हीरोइन एक...क्या तगड़ा Connection है!
शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर ने अपने डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इशान से ज़्यादा खुश तस्वीरों में उनके भाई शाहिद कपूर लग रहे हैं।
शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर अपनी डेब्यू फिल्म शूट करने जा रहे हैं। और शूट के पहले दिन पहुंचे उनको विश करने भाई शाहिद कपूर। शूटिंग से ये तस्वीरें बेहद मज़ेदार हैं।
जहां शाहिद और इशान, अपने कपड़ों का रंग भी मैच किए हुए हैं, वहीं शाहिद कपूर निश्चित रूप से इशान से ज़्यादा खुश और चहकते हुए नज़र आ रहे हैं।

ये फिल्म इरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी का अगला प्रोजेक्ट है और इसका नाम है बियॉन्ड द क्लाउड। हालांकि फिल्म हिंदी में डब नहीं होगी। पर फिल्मों में ये इशान का डेब्यू होगा।
वहीं हिंदी फिल्मों की बात करें तो इशान करण जौहर की सैरात रीमेक से श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के साथ डेब्यू करने वाले हैं, ऐसी खबरें हर जगह उड़ी हुई हैं।
[ये रहा 2017 का बेस्ट एक्टर...नई फिल्म का #FirstLook]
अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है पता नहीं। बहरहाल, इशान अपनी पहली फिल्म में जुट गए हैं। बचपन में वो शाहिद कपूर के साथ वाह लाइफ हो तो ऐसी नाम की फिल्म में नज़र आ चुके हैं।
इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी भी थे। इसके बाद इशान ने फैंटम फिल्म्स में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। उन्होंने शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब में अभिषेक चौबे को असिस्ट भी किया है।
लेकिन सबसे मज़ेदार बात है इस फिल्म की हीरोइन।


Click it and Unblock the Notifications