बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे शाहिद कपूर, ऐसी होगी फिल्म की कहानी

पद्मावत के बेहतरीन अभिनय के बाद एक बार से शाहिद कपूर की गाड़ी पटरी पर लौट आयी है। इस समय शाहिद कपूर के हाथों में कई बड़ी फिल्में लग चुकी है। बता दें कि वो एक फिल्म में नजर आने वाले है जिसमे वो एक बॉक्सर बनकर आएंगे। बता दे कि इस फिल्म को राजा कृष्णन मेनन निर्देशित करेंगें। इस समय शाहिद कपूर फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग कर रहे है।

शाहिद कपूर का अभिनय फिलहाल लोगों को पता ही है कि वो कितना अच्छा अभिनय कर सकते है जिसका प्रमाण वो पद्मावत के पहले भी कई फिल्मों में दे चुके है। हालांकि पद्मावत के लिए उनको दादासाहेब फाल्क अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

shahid kapoor, batti gul meter chalu,padmavat, शाहिद कपूर, बत्ती गुल मीटर चालू, पद्मावत

फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में शाहिद कपूर के साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी दिखाई देंगी जो कि इस फिल्म में लीड रोल कर रही है। बता दें कि फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू का शूट जैसे ही खत्म होगा तो शाहिद कपूर अगली फिल्म की तैयारी करेंगें।

फिल्म में बॉक्सर का रोल प्ले करने जा रहे शाहिद कपूर की ये फिल्म एक स्पोर्ट फिल्म होंगे जिसके लिए तैयारियां शुरु कर दी गई है। इस फिल्म मे शाहिद कपूर का बेहद अलग तरह का रोल होगा और ऐसे बॉक्सर की कहानी होगी जिसने अपनी जिंदगी से भी काफी कुछ जीता है और काफी लड़ा है।

बता दें कि शाहिद कपूर जिस तरह की भूमिका निभाने जा रहे है उनको काफी मेहनत करके अपने शरीर को उसी तरह ढालना होगा। इसके अलावा शाहिद कपूर को अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देना होगा।

जब इस फिल्म की कहानी उनके पास लेकर फिल्ममेकर्स गए थे तब ही शाहिद को इस फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई थी। शाहिद कपूर ने इस फिल्म के लिए तुरंत हा कर दी थी।

बता दे कि शाहिद कपूर और निर्देशक राजा काफी समय से एक दूसरे के साथ काम करना चाहते थे पर कोई ऐसा फिल्म ही नहीं मिल रही थी जिससे नो साथ में काम कर सकें।

हालांकि उनकी मुलाकात शाहिद से फिल्म उड़ता पंजाब की शूटिंग के दौरान हुई थी और कई सारी बातें भी हुई थी। इस मुलाकात के बाद ही दोनो एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे और तब से ही राजा एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश मे थे जिसमे शाहिद कपूर फिट बैठ सकें।

बता दें कि इस समय शाहिद कपूर काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे है और काम पर ध्यान दे रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X