शाहिद कपूर ने शेयर की बेटी मीशा की तस्वीर..बेहद क्यूट
अब शाहिद ने मीशा की हल्की सी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की बेटी मीशा की तस्वीर देखने के लिए उनके फैन काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं। अक्सर शाहिद अपनी बेटी को कैमरे की नज़रों से बचाते दिखाई दिए हैं। लेकिन अब शाहिद ने मीशा की हल्की सी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
शाहिद ने मिशा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'Sunsets with my angel'। आपको बता दें कि इससे पहले शाहिद ने मीशा की जो तस्वीर शेयर की थी उसमें मीशा के नन्हें पैर दिखाई दे रहे थे, लेकिन इस तस्वीर में मीशा की धुंधली तस्वीर दिख रही है। शाहिद ने बेटी को गोद में उठाया है।
आपको बता दें कि शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई 2015 को शादी की थी। बहरहाल, शाहिद की फिल्मों के बारे में बात करें तो इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म 'रंगून' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके अलावा कंगना रनौत और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं।
द गाज़ी अटैक को दो कट के साथ मिला U/A सर्टिफिकेट
इसके अलावा शाहिद ने संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications